फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना पूछे डॉक्टर चेंबर में घुसा युवक, अस्पताल कर्मियों ने दौड़ाकर पीटा

Wed, 31 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में युवक की पिटाई करते कर्मी। 
विज्ञापन
कप्तानगंज।
विज्ञापन

डॉक्टर चेंबर में घुसने को लेकर विवाद के बाद अस्पतालकर्मियों ने मामा को देखने पहुंचे एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट से अस्पताल के बाहर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। थाने पर पहुंचे पीड़ित से एएसपी ने घटना की जानकारी ली और केस दर्ज करने का आदेश दिया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराड़ पिपरा परसडीहा गांव निवासी रमेश सिंह का इलाज रामकोला रोड पर बभनौली गांव के पास श्रीराम लखन मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे रमेश का भांजा आकाश अपनी मां विलायती देवी के साथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि वह डॉक्टर के चेंबर में बिना किसी से पूछे चला गया और अस्पताल में भर्ती अपने मामा रमेश से मिलने की बात कही। इस पर डॉक्टर भड़क गए और चेंबर से धक्का देकर बाहर कर दिया। आकाश ने इसका विरोध किया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाल कर सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मारपीट होने से अस्पताल के बाहर भगदड़ मच गई। सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद घटना की जानकारी लिया। वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को दिखाया और कुछ देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा। मारपीट में घायल आकाश अपनी मां को लेकर कप्तानगंज थाने पर पहुंंचा, जहां एएसपी रितेश सिंह और सीओ कुंदन सिंह पहले से थे। घटना के बारे में विलयती देवी से एएसपी जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान किसी ने युवक की पिटाई का वीडियों दिखाया। आकाश की मां ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। एएसपी के जाने के बाद अस्पताल के डॉक्टर भी थाने पर पहुंचे और अस्पताल में तोड़फोड़ की तहरीर दी है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि अस्पताल कर्मियों ने एक युवक की पिटाई की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में एसओ को केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

अस्पताल में रमेश सिंह नाम के एक मरीज दो दिन से भर्ती हैं। उन्हें खून की कमी है। मेरे चेंबर में युवक ने घुसकर अभद्रता की, इसको लेकर विवाद हुआ। इसकी शिकायत मैंने पुलिस से की है।
डाॅ. राधेश्याम गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें