फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में पंचायत सहायक की मौत

Tue, 30 Jan 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सौरहां बुजुर्ग गांव निवासी पंचायत सहायक संजीव गुप्ता की नोएडा में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। नंदन छपरा गांव से रविवार को संजीव गुप्ता (25) अपने चचेरे भाई सुनील गुप्ता के साथ बाइक से दिल्ली के लिए निकले थे। सोमवार को आगरा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन से बाइक में ठोकर लग जाने से बाइक सहित सड़क पर गिरने से संजीव गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे सुनील गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुनील का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। दोपहर में घटना की जानकारी घर के लोगों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। गांव के लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि एक रोज पहले ही घर से निकले हंसमुख स्वभाव के संजीव अब इस दुनिया में नहीं रहे। संजीव दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके पिता की मौत पहले हो चुकी है। परिवार के परवरिश की जिम्मेदारी उनके कंधे पर ही थी। परिवार के लोगों को बिलखता देख गांव के हर व्यक्ति की आखें नम थी। कोई नियति को कोस रहा था तो कुछ लोग बाइक से इतना लंबा सफर करने को ही घटना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें