फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 29 Jun 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शमशाद (25) विदेश से कमाकर 15 दिन पहले अपने घर आया था। शुक्रवार को वह अपने घर से कहीं गया हुआ था वापस घर लौटने पर उल्टी होना शुरू हुआ।
विज्ञापन

परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर रेफर कर दिया गया। वहां भी डाॅक्टरों ने स्थिति की गंभीर को देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिवार के कमाऊ सदस्य के असामयिक मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें