नेबुआ नौरंगिया। बसंतपुर गांव के टोला सिरसिया खुर्द निवासी एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव के जगन्नाथ टोला निवासी रामप्रवेश यादव (18) पुत्र दिनेश यादव घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें कोटवा सीएचसी ले गए।