फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 24 बोतल शराब के साथ तस्कार गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बीट ड्यूटी में तैनात आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर से अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।आरपीएफ के जीआरपी के एसआई मनोज यादव और आरपीएफ के कांस्टेबल दिनेश चंद्र यादव शनिवार की रात करीब 10:20 बजे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह के आधार पर आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त रूप से उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक के झोले में रखे 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान सुरेंद्र राय निवासी वार्ड नंबर 13 माडीपुर थाना मधुबन जिला पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें