फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली में युवक की डेंगू से मौत

Wed, 03 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी सूरज कुमार सिंह (30) की डेंगू से मौत हो गई। बताया गया कि दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता था। सूरज को तेज बुखार आने के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरज कुमार सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। इनकी शादी भी हो गई थी। चार साल का बेटा देवांश और छह साल की बेटी सुप्रिया है। यह अपनी पत्नी और छाेटी बहन के साथ दिल्ली में रहते थे। गांव में मां और एक बहन साथ में रहते थे। गमगीन माहौल में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी के सेमरा घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें