तमकुहीराज। सेवरही सीएचसी परिसर में बने जनपदीय ड्रग वेयर हाउस भवन पर मंगलवार को एक हरे रंग का धार्मिक झंडा लगाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि सरकारी भवन पर आखिरकार यह झंडा किसने लगाया गया होगा। हालांकि यह भवन अभी स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया। मामले की जानकारी होने के बाद सेवरही पुलिस ने विवादित झंडे को तत्काल भवन से हटवाकर जांच में जुटी है। सेवरही कस्बा के सीएचसी परिसर में नवनिर्मित जनपदीय ड्रग वेयर हाउस जिले भर के अस्पतालों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों को दवाओं की आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है। हालांकि अभी यह भवन स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं हुआ है। ऐसे में इस भवन के छत पर धार्मिक झंडा लगना सामाजिक सौहार्द व सुरक्षा के बाबत के गंभीर है। सीएचसी सेवरही के अधीक्षक डॉ. अमित जायसवाल ने बताया मामले की जानकारी के बाद विवादित झंडा सरकारी भवन से हटवा दिया गया है। इंस्पेक्टर सेवरही धीरेंद्र राय ने बताया सरकारी भवन से झंडा हटवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।