फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक से गिरकर युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 12 Sep 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग पर ओझवलिया गांव के सामने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार निवासी मुकेश कुमार (20) पुत्र नारायण प्रसाद गांव के ही काशीनाथ कुमार (25) पुत्र सुदामा के साथ कहीं गए थे। घर लौटते वक्त ओझवलिया गांव में सामने आए साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मुकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि काशीनाथ की स्थिति नाजुक बता प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर अस्पताल में पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें