फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल से बात करते घर से निकला युवक, पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 13 May 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी/गुरवलिया बाजार। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरवलिया टोला घुसरी में शनिवार की देर रात युवक का पेड़ से लटका शव मिला। युवक घर से मोबाइल पर तेज आवाज में बात करते हुए निकला था। थोड़ी ही देर बाद शव मिलने की जानकारी हुई। युवक के परिजन उसे पेड़ से उतारकर गांव के पास रहने वाले एक डॉक्टर के पास गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग दबी जुबान से प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरवलिया टोला घुसरी निवासी रीपिन पटेल उर्फ अनूप पटेल (18) एक महीना पहले काम के सिलसिले में गुजरात गया था। पिछले रविवार को वह घर लौटा था। उसके पिता बैजनाथ पटेल भी हरियाणा के पानीपत में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। जबकि बड़ा भाई एक सप्ताह पूर्व ही काम के सिलसिले में गुजरात गया है। गांव वालों व परिजनों की मानें तो रीपिन उर्फ अनूप हमेशा अवसाद में रहता था और बात-बात में उलझना, झगड़ा करना उसकी आदत हो गई थी।
शनिवार की शाम आठ बजे के करीब वह भोजन करने के बाद मोबाइल पर तेज आवाज में बात करते हुए घर से निकला। काफी बाद जब घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। रात करीब 10 बजे गांव के दक्षिण आम के पेड़ से रस्सी के सहारे वह लटका मिला। गांव के कुछ युवकों ने तत्काल रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और परिजनों की मदद से एक डॉक्टर के वहां ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रीपिन दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

देर रात गांव पहुंचे सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, एसओ तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। वहीं, गांव वालों में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक के आत्महत्या किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें