फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालय से टैबलेट, सिलिंडर और राशन की चोरी

Mon, 13 May 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव घेरा टोले पर प्राथमिक विद्यालय मिया टोली में शनिवार की रात प्रधानाध्यापक कक्ष सहित एक और कमरे का ताला तोड़कर चोरी हो गई। रविवार को सुबह विद्यालय का ताला टूटा देख ग्रामीण ने इसकी सूचना शिक्षक और ग्राम प्रधान को दी। शिक्षक रमेश दुबे ने इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। विद्यालय से दो टैबलेट, दो बोरी राशन, गैस सिलिंडर और बाक्स तोड़कर उसमें रखी खेल सामग्री चोरी हुई है। शिक्षक रिंकू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें