रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के युवक पर 16 वर्षीय बेटी को भगाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दिए गए तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा कि चौराखास थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी मुनाजिर अंसारी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर दूसरी बार भगा ले गया है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने कहा कि किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज लिया गया है। पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है। आरोपी युवक के मां और गांव दो अन्य लोगों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। संवाद