फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक ने दरोगा पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sat, 02 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एक वार्ड में हुई मारपीट के संबंध में एक युवक ने कसया थाने में तैनात एक दरोगा पर मारने-पीटने एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि 27 तारीख को हमारे बहन की शादी थी। उसमें गांव के ही कुछ लोगों ने मेरे भाई व बहन को मारपीट दिया है। मेरी बहन घायल है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाने में एफआईआर लिखने के लिए दरोगा मुझे बुलाए थे और सुलह का दबाव बना रहे थे। मैंने विरोध किया तो मारने-पीटने लगे। और गाली गलौज देखकर जेल भेजने की धमकी देने लगे। मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है। दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करवा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें