मंसाछापर। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार की शाम को सीओ सदर की अगुवाई में जटहां बाजार पुलिस ने क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। सीओ और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी की अगुवाई में पुलिस क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराए। पुलिस ने लोगों से किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील किया। सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले लोगो को चेतावनी दी गई। संवाद