फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मांगलिक कार्यों के लिए करिए अब अगले साल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 11 दिसंबर से शुक्र अस्त हो गए हैं। इससे पहले के तीन दिन भी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माने जाते।
विज्ञापन

ऐसे में विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए लोगों को अब अगले साल चार फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।
शास्त्रों के मुताबिक, किसी भी शुभ कार्य के लिए शुक्र ग्रह के अस्त होने से पहले के तीन दिन और उदय होने के तीन दिन बाद का समय शुभ नहीं माना जाता है। इस बार यह अवधि लंबी हो रही है। शुक्र अस्त के ठीक बाद 14 दिसंबर की देर रात से खरमास भी शुरू हो जाएगा।
इससे करीब 53 दिनों तक शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। खरमास की समाप्ति मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को होगी। शुक्र ग्रह का उदय 31 जनवरी को होगा। हालांकि उदय होने के तीन दिन बाद तक के समय में भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे। ऐसे में मांगलिक कार्य अब चार फरवरी से ही शुरू होंगे। इस तिथि से विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि सभी शुभ कार्यों के लिए समय अनुकूल माना जाएगा।
विज्ञापन

विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी पंडित राजकिशोर मिश्र ने बताया कि शुक्र ग्रह के अस्त और उदय से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक का समय किसी भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ नहीं होता। शुक्र ग्रह का उदय 31 जनवरी को होगा और चार फरवरी से ही शुभ कार्य के लिए समय शुभ माना जाएगा।
पडरौना के पंडित हरिओम ने बताया कि खरमास के दौरान दान-पुण्य करना विशेष रूप से फलदायी होता है, जिसमें चावल, दूध, चीनी, चांदी जैसी सफेद रंग की वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें