फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोडवेज की बसों में एप से भी बुक कर सकेंगे सीट, मिलेगी लाइव लोकेशन

Wed, 26 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन निगम के यात्रियों को अब ट्रेनों की तर्ज पर रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन मिलेगी। इसके साथ ही यात्री अपना टिकट भी बुक करा सकेंगे। राज्य सड़क परिवहन विभाग ने इसके लिए एप जारी किया है। इसके लिए निगम की बसों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा चुका है। सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। स्मार्ट फोन पर एप डाउनलोड कर सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन


यात्री जैसे ट्रेन की लोकेशन लेते हैं और स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसी तर्ज पर परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। अब बस कहां है, एप के माध्यम से पता चल जाएगा। इससे आने वाले समय में यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने लगेगी।
परिवहन निगम की बसों की स्मार्ट फोन से लाइव लोकेशन मिल सकेगी। पडरौना डिपो की सभी बसों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। यात्री यूपीएसआरटीसी के अतिरिक्त मोबाइल एप और यूपी राही व मार्गदर्शी पर जाकर न केवल सीट आरक्षित करा सकते हैं, बल्कि बस की वर्तमान स्थिति की लाइव ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

बस की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी भी ले सकते हैं। बसों की वास्तविक स्थिति का पता करने के लिए अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बसों की निगरानी के लिए बस अड्डे पर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें