मथौली। क्षेत्र के झांगा स्थित श्री केदारनाथ ओझा इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को योगाभ्यास हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को नियमित योग के लिए प्रेरित किया गया।
योग प्रशिक्षक अवधेश सिंह ने कहा कि योग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं में सूर्य नमस्कार, शीर्षासन, प्राणायाम समेत अन्य योगाभ्यास कराया।
इस दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ओझा, वशिष्ठ नंदन द्विवेदी, राजेश सिंह, राहुल दुबे, प्रियंका सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद