फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: योग दिवस की तैयारियां तेज, सौंपी गई जिम्मेदारी

Fri, 12 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभागों को समय से आदेश पत्र जारी कर उनके दायित्व स्पष्ट किए जाएं, ताकि कार्यक्रमों का संचालन प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य जनपदीय कार्यक्रम महात्मा बुद्ध स्थली पर आयोजित होगा, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता और व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को मुख्य आयोजन से पहले एक और समन्वय बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को समय से आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा कि बैठक में आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। बताया कि योग सप्ताह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों के सहयोग से योग अभ्यास कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें