फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

Sat, 10 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक लगेगा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। 21 जून को पूरे जिले में भव्यता के साथ नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 15 से 21 जून तक ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय पर योग सप्ताह का आयोजन होगा। इसमें सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग डॉ. रामभरोज गुप्त ने बताया कि शासन के निर्देशों पर 15 जून से 21 जून तक सुबह छह बजे से आठ बजे तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग, पंचायत विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि आदि विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम रमेश रंजन ने योग सप्ताह के आयोजन के लिए कार्य योजना तैयार कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि 15 जून को योग दिवस का उद्घाटन जिला स्तर के अलावा तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। इसमें सामूहिक योग कार्यक्रम किए जाएं।
योगाभ्यास के लिए जिले के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थान, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, अमृत सरोवरों के किनारे एवं प्रमुख नैसर्गिक सौंदर्य से पूर्ण स्थलों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयन में प्रमुखता दी जाए।
डीएम ने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं अन्य आयुष चिकित्सालयों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने योग कार्यक्रम में आने वाले लोगों को घर के सदस्यों एवं अन्य को भी योग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि 21 जून से एक दिन पूर्व सभी विद्यालय खोलकर साफ-सफाई करा लें, ताकि 21 जून को वृहद कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का फोटो एवं प्रतिभागियों की संख्या का विवरण #आयुष कवच ऐप अथवा द्धह्लह्लश्चह्यर्//ह्वश्चड्ड4ह्वह्यद्धह्यशष्द्बद्गह्ल4.ष्शद्व वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी कार्यक्रम स्थलों में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। इसे लेकर शुक्रवार की रात डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें