फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोते समय आग लगने से 12 घर जले, बाल-बाल बचे घरवाले

Sat, 10 Jun 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जंगलीपट्टी के बिनटोली में शुक्रवार को रात में आग लगने से जलती रिहायशी झोपड़ियां।संवाद
विज्ञापन
फोटो है। सेवरही थाना क्षेत्र के जंगलीपट्टी गांव के बिन टोली की घटना, एक घर में शादी का सारा सामान जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से 12 घर जल गए। उस समय सभी लोग सो रहे थे। आग की तपिश से जानकारी हुई तो शोर मचाते हुए भागे। दो रसोई गैस सिलिंडर भी फटे हैं। इस आगलगी में लोगों का अनाज, कपड़े, बर्तन और रोजमर्रा की अन्य वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगलीपट्टी के बिनटोली में रात में करीब एक बजे जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, उसी समय एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उसके बाद लोगों में अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। आग ने देखते ही देखते बारह झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग खुद की और परिवार की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुटाई निषाद व ओमप्रकाश निषाद सहित काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

आगलगी की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को देकर आग बुझाने व लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गए। तभी दो घरों में रखे गए दो सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। इसके बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। उसी समय पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज सुजीत भारती मयफोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद आग को बुझाने का कार्य सुबह तक जारी रहा। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
इस आगलगी की घटना में बालेश्वर निषाद जो 22 मई को अपनी लड़की की शादी कर बरात की विदाई कर चुके थे, लेकिन लड़की को दिया जाने वाला सारा सामान अभी उनके घर ही था, जलकर नष्ट हो गया। उसे वह लड़की के वहां भेजने वाले थे। इसी तरह बालेश्वर निषाद सहित गोधन निषाद, बृजानंद, विजय, रामाकांत, रामप्रवेश, प्रद्युम्न, वरुण, विजेंदर, श्यामबिहारी, सुनरपति देवी और चंद्रकेश सहित 12 लोगों की झोपड़ियां व उसमें रखा अनाज, कपड़े, जेवरात, मोबाइल के साथ गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी होते ही पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, प्रदीप सिंह, ध्रुव निषाद सहित अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में क्षेत्र के प्रभारी राजस्व निरीक्षक व हलका लेखपाल विनोद कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आगलगी की घटना में 12 लोगों के घरों के जलने और उसमें हुई क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें