फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक्सईएन ने किया एपी बांध का निरीक्षण, कटान रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड कुशीनगर के नए अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने रविवार को एपी बांध का निरीक्षण किया। एसडीओ और अन्य अभियंताओं के साथ उन्होंने नरवाजोत से अहिरौलीदान तक बांध की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त बांध और ठोकर का निरीक्षण कर नदी के रुख तथा बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और बांध को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व एक्सईएन महेश कुमार सिंह का तबादला होने के बाद विनोद कुमार वर्मा को कुशीनगर बाढ़ खंड का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वह महाराजगंज बाढ़ खंड के भी अधिशासी अभियंता हैं। रविवार को उन्होंने एसडीओ दीपरतन सिंह और अन्य अभियंताओं के साथ एपी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान नरवाजोत, जवही दयाल और ततवा टोला में क्षतिग्रस्त बांध का जायजा लिया। बाघा चौर में किमी 10.518 पर क्षतिग्रस्त ठोकर का भी निरीक्षण किया। अहिरौलीदान क्षेत्र में खैरखुटा, नोनियापट्टी और मदरही गांवों के सामने नदी का कटान जारी है। करीब 20 दिनों से बांध के किमी 13.500 के आसपास कटान होने की जानकारी दी गई। यहां जीओ बैग के सहारे बचाव कार्य कराया जा रहा है। एक्सईएन ने बचाव कार्यों की प्रगति और नदी की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता रमेशधर दुबे, सुनील कुमार, रामचंद्र, अमर श्रीवास्तव, अजीत सिंह, सोहनलाल श्रीवास्तव, अभिजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें