पिपरा में कुश्ती के दौरान पहलवानों का हाथ मिलवाते केंद्रीय मंत्री सतीश चंद दुबे और अन्य। संवाद
कसया। तहसील क्षेत्र स्थित पिपरा तिवारी गांव में रविवार को पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र शुक्ला के स्मृति में विराट दंगल कुश्ती और मेले का आयोजन किया गया। कुश्ती में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश चंद दुबे केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद दुबे ने कहा कि दिवंगत विधायक सुरेंद्र शुक्ला की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके बड़े पुत्र संजय शुक्ला और छोटे पुत्र विजय कुमार शुक्ला आगे बढ़ा रहे हैं।
विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, सीपीएन पाठक, पूर्व सांसद सांसद गुड्डू पांडेय अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कुश्ती में अयोध्या के नेपाली बाबा ने राजस्थान के बलधारी को, हजरिया के हरिकेश ने देवरिया के अंश प्रताप को, जम्मू कश्मीर के गुलाब मुहम्मद ने राजस्थान के काला को, अजमेर शरीफ के बहरा ने राजस्थान के सोनू को पटकनी दी। गोरखपुर स्टेडियम की ज्योति ने देवरिया के नेहा को पटकनी दी।