फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : कैलाश ने राकेश को दी पटकनी

Sat, 20 Sep 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुश्ती में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत-सोशल मीडिया        
विज्ञापन
फाजिलनगर। विकास खंड के बड़हरा बजार में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से आए जोड़ी 27 महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपनी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने पहलवानों से हाथ मिलाकर करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में कुश्ती का विशेष महत्व है। इस खेल से न केवल शारीरिक मजबूती बढ़ती है, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कुश्ती में महिला पहलवान ज्योति गोरखपुर ने देवरिया के नेहा को, बगहा के कैलाश ने महाराजगंज के राकेश को, मथुरा के धर्मवीर ने चौरीचौरा के अभिषेक को, हाटा के पवन ने सिवान के अनुज को आसमान दिखाया। जबकि 12 जोड़ बराबरी पर रहा। कुश्ती के निर्णायक पहलवान सुरेन्द्र यादव रहे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, दंगल के आयोजक पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह कुशवाहा, पृथ्वीपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें