फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूजित अक्षत वितरित कर दिया श्रीराम जन्मभूमि आने का न्योता

Fri, 12 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भगवान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम में श्री राम के बनें मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा निमित्त क्षेत्र के बहादुरगंज, मिश्रौली और आधार छपरा में पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र और निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। इसमें लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के दिन आयोध्या आने का न्योता दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम सनातन धर्म के आधार हैं। करीब पांच सौ वर्ष बाद अयोध्या में बने नवीन श्रीराम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीराम विराजेंगे। यह प्रत्येक भारतीयों के लिए कभी न भूलने वाला क्षण है। उन्होंने क्षेत्र के बहादुरगंज, मिश्रोली, आधार छपरा आदि गांव में घर-घर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरित कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सनद पांडेय, महेंद्र दीक्षित, ओमप्रकाश दुबे, दूधनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें