समउर बाजार। दरभंगा(बिहार) से अयोध्या तक लेट कर जा रहे दंपती का पटहेरिया में लोगों ने बृहस्पतिवार को स्वागत किया। लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
मिथलांचल दरभंगा के अहल्या मठ की मुख्य पुजारी अवंतिका मिश्र उर्फ किशोरी (25) व उनके पति कामेश्वर मिश्र उर्फ राम (30) बृहस्पतिवार की शाम पटहेरिया पहुंचे थे। क्षेत्रीय लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कन्हैया शर्मा, अमलेश तिवारी, अरुण मिश्र, विशाल खरवार, रामविलास उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद