फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

पडरौना। सावन मास के पहले शुक्रवार को जनपद के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार, रामकोला-कसया मार्ग पर स्थित अमवा बाजार शिवमंदिर में सुबह से ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूर, पुष्प, दूध, जल, बेर आदि से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इनके अलावा झारखंड प्रांत के देवघर स्थित बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था भी इन मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान की कृपा के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, लक्ष्मीगंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने भगवान शिव के भजन और झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान आयोजक अविनाश गुप्त, राजेश गुप्त, घनश्याम वर्मा, पंकज पोद्दार, प्रदीप गुप्त, संजय जायसवाल, दीपक वर्मा, भोला वर्मा, विक्कू जायसवाल, गुड्डू गुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें