फाजिलनगर। कस्बा के सीएचसी परिसर में बृहस्पतिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन हुआ। इसमं स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका पर चर्चा की गई।सीएचसी अधिक्षक डॉ. उमाशंकर नायक ने कहा कि मरीज को सही समय पर सही दवा उपलब्ध कराना फार्मासिस्ट का प्रमुख कर्तव्य है। दवा वितरण में पारदर्शिता, सटीक परामर्श और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि दवा की खुराक और उपयोग की सही जानकारी देना फार्मासिस्ट की अहम जिम्मेदारी है, जिससे मरीज को उपचार का अधिकतम लाभ मिल सके। कार्यक्रम को नागेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज तिवारी ने किया। इस दौरान डॉ. अमित राय, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अराफात, रूपेश सिंह, रुद्रप्रताप, नर्वदेश्वर सिंह, महेंद्र कुमार, पंकज राय, तौसीफ आलम, दुर्गेश कुमार किरण राव आदि मौजूद रहे।