फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Sep 2025 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पडरौना में ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पडरौना। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की तरफ से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी दर्जा दिलाने और सम्मानजनक मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहीं संगिनी व आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे ई-कवच पर गर्भवती और नवजात शिशु की फीडिंग कार्य करने के अलावा टीकाकरण समेत अन्य सभी कार्यों में पूरे निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करती हैं। लेकिन संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं को मजदूर से भी कम प्रोत्साहन राशि दी जाती है। आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने 176000 रुपये न्यूनतम मजदूरी तय करने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने समेत अन्य मांगो को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें