फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एचआईवी-एड्स विषय पर शुरू हुई कार्यशाला

Fri, 23 Feb 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को मेनस्ट्रिमिंग के तहत एचआईवी-एड्स विषय पर कार्यशाला शुरू हुई। बाल विकास, बेसिक शिक्षा व पंचायतीराज विभाग आदि से समन्वय स्थापित कर एचआईवी/एड्स मुक्त प्रदेश बनाने के साथ ही एचआईवी संक्रमितों के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण मेें 62 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

डॉ. जीशान ने कहा कि एचआईवी-एड्स की जांच व इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क है। सम्भावित मरीज जांच करा कर इलाज कराएं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने कहा कि बीमारी की सही जानकारी ही बचाव है। कार्यशाला को मास्टर ट्रेनर रत्नेश मणि त्रिपाठी, चंद्रशेखर यादव, उमेश तिवारी, अमित वर्मा ने संबोधित किया।
इस दौरान मालती देवी, फूलमती देवी, सुभावती देवी, जरीना खातून, सरोज साहनी, अनिता बरनवाल, मीना पांडेय, नीलम शर्मा, बच्ची पाल, सुधा श्रीवास्तव, मीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें