फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व प्रधान के कराए गए कार्यों में अनियमितता की जांच

Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। मोतीचक ब्लॉक गांव सिकटा के पूर्व प्रधान के कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर डीडीओ ने जांच की। उन्होंने जांच आख्या उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।
गांव में डॉ. निजामुद्दीन व लालजी पांडेय ने डीएम व सीडीओ को 11 बिंदुओं पर शिकायत करते हुए पूर्व प्रधान नसरुद्दीन अंसारी पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर टीम गठित कर 23 जून 2022 को संजीव कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग जांच की। इससे शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुन: अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को डीडीओ कल्पना मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ जांच की। जांच के दौरान बिंदुआर शिकायत की जांच की। जांच के दौरान कई कार्य मानक के अनुरूप सही मिले। उन्होंने जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ अनिल कुमार राय, एडीओ आईएस बी प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत अनवारुल हक, सचिव शबाना खातून, रिजवान रुही, धनंजय त्रिपाठी, श्वेता यादव, सुरेंद्र गुप्ता, समरजीत सिंह, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें