पडरौना। जिला मजिस्ट्रेट/ निर्वाचन अधिकारी जिला योजना समिति रमेश रंजन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन की समयसारिणी घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि 17 जून को 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन और उसी दिन चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जून को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस और 25 जून को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। संवाद