पडरौना। शहर के एक विद्यालय परिसर में शनिवार को अपनी जनता पार्टी की तरफ से स्वागत कार्यक्रम हुआ। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। कार्यगक्रम की अध्यक्षता पार्टी क जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने किया।
इस दौरान रामसूरत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामबेलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, भरत शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, दिलिप शर्मा, ध्रुव कुमार शर्मा, उपेंद्र शर्मा, हीरालाल गौतम, गुड्डू लारी, दिवाकर शर्मा, सतीश, संदेश यादव, विजयशंकर शर्मा, अफजल अहमद आदि मौजूद रहे।