फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता : विधायक

Sun, 01 Feb 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। स्थानीय ब्लाक पर शनिवार को सभागार में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ से लेकर शीर्ष तक हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर ही निर्भर करती है। आप सभी की निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से ही भाजपा निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होता है। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो कार्यकर्ताओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानता है। बूथ स्तर पर मजबूती ही हमारी चुनावी और संगठनात्मक सफलता की कुंजी है। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, विजय शंकर तिवारी, चिरंजी सिंह आदी ने संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें