फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा सुनने से पापों का होता है नाश : उद्धव

Sun, 01 Feb 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बबुईया हरपुर गांव के मसही में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को कथावाचक ने कहा कि भगवान राम की कथा सुनने से मनुष्यों के पापों का नाश होता है। इसके श्रवण से जीवन के हर कष्ट मिट जाते हैं।
विज्ञापन

कथावाचक उद्धव नारायण मिश्र ने रामकथा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कथा सुन लेने से ही मनुष्य के जीवन के सारे पाप व दुख खत्म हो जाते हैं। भगवान राम की कथा केवल धार्मिक नहीं, यह व्यक्ति अंदर मानवीय संवेदनाओं का सृजन करती है।
कहा कि जो लोग रामकथा का श्रवण श्रद्धा और भक्ति भाव से करते हैं, उनके जीवन के सभी पाप, दु:ख और संकट दूर हो जाते हैं। यह व्यक्ति के अहंकार, क्रोध और लोभ को खत्म कर धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।कथावाचक ने भगवान राम के जीवन का अनुकरण व आत्मसात कर समाज और परिवार को मजबूत बनाया सकता है। राम कथा सुनने सकारात्मक ऊर्जा का संचार व जीवन में शांति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें