फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य कैंप लगाकर श्रमिकों का हुआ इलाज

Wed, 29 Apr 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुसवलिया स्थित निर्माणाधीन जिला कारागार जेल के पास कैंप लगाकर श्रमिकों को इलाज करते चिकित्सक। स
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

शासन के निर्देश पांच दिन जिले में चलेगा अभियान, पहले दिन 110 श्रमिकों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मौसम की तल्खी को देखते हुए शासन ने श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। कुशीनगर में 28 से दो मई तक यह अभियान चलेगा। मंगलवार को निर्माणाधीन जेल में स्वास्थ्य कैंप लगा। इसमें 110 मरीजों को इलाज कर दवा दिया गया, जबकि 100 मरीजों का एक्सरे हुआ। जिन्हें एक सप्ताह से खांसी आ रही थी, उनके बलगम का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रमिकों के इलाज के लिए स्वास्थ्य कैंप मंगलवार को निर्माणाधीन जेल रामकोला रोड पर भरवलिया में लगाया गया। पहले दिन 210 मरीजों की जांच व इलाज कर दवा दिया गया। इसके अलावा निर्माणाधीन कृषि विवि कसया, स्पोर्ट्स स्टेडियम रविंद्रनगर धूस, निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक सेमराहरदो, रतनवा में स्वास्थ्य कैंप लगेगा। इसमें पांच स्वास्थ्य टीम गठित की गई है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि मौसम को देखते हुए शासन ने श्रमिकों को उनके स्थान पर ही इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में यह कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें