फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से ही मिलती है ताकत : राधेश्याम

Sat, 23 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। शनिवार को हाटा के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने करीब 125 करोड़ लागत की लगभग 35 परियोजनाओं का सामूहिक रूप से लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बगैर कोई नेता कुछ नहीं कर सकता है। कार्यकर्ताओं से ऊर्जा और ताकत मिलती है। क्षेत्र का विकास कराना और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना मेरी पहचान है। आज क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हो रहा है। 2017 का विधानसभा चुनाव मैं विकास के नाम पर ही लडूंगा।

इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है, चारों ओर विकास कार्य हुआ है। हर वर्ग के लिए सरकार ने योजना चलाई है। प्रदेश के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसने चुनाव में किए सभी वादों को आधे कार्यकाल में ही पूरा कर के दिखा दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को हाटा विधानसभा अध्यक्ष सचिंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सत्यकाम पांडेय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर संजय पांडेय, अजीत मिश्र, राजू बरनवाल, राजन तिवारी, राधे, टुनटुन राव, हरेराम सिंह, राम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें