सेवरही गन्ना अनुसंधान केंद्र के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते देवरिया सांसद डॉ.रामपतिराम त्र
तमकुहीरोड। केंद्र सरकार ने अपने नौ साल के शासन काल में कई जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के सभी वर्ग के लोगों का विकास किया है। प्रधानमंत्री की इन उपलब्धियों को लोगाें तक पहुंचाकर कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
ये बातें, देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहीं। वह शनिवार को गन्ना अनुसंधान संस्थान के अतिथिगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां पूरे देश में दिखाई दे रही हैं। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सड़क, पुलों एवं अन्य संसाधनों का विकास तेजी से हो रहा है। प्रेस वार्ता को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, सेवरही चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान दिवाकर मणि, राधेश्याम पांडेय, डीएन कुशवाहा, रामनरेश मिश्र, अंजनी तिवारी, अजय गुप्ता, जेपी मिश्र, मक्खन जायसवाल, ऋषिकेश वर्मा, भोला राय, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।