मथौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 सरदार भगत सिंह नगर में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा टोला बिरौली निवासी 40 वर्षीय मोहन शनिवार दोपहर में वार्ड नंबर-12 सरदार भगत सिंह नगर में किसी व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह दीवार से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद