फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पानी की टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की करंट लगने से मौत

Thu, 16 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में पानी टंकी निर्माण में लगे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही घरवालों को में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के गांव कोहड़ा निवासी दीपू प्रजापति (30) पुत्र बनारसी प्रजापति बुधवार को हरपुर गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी पर हेलटिंग मशीन चला रहे थे। इसी दौरान करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। दीपू की सात माह पहले ही शादी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। दीपू की मौत से परिवार पर भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। काम करा रहे ठेकेदार ने परिवार को आर्थिक मदद दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें