फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर तीन घंटे रोका काम

Sun, 19 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के विद्युत कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग की काॅलोनी में एक युवक पर साथी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर शनिवार को तीन घंटे कार्य बंद रखा। बात बढ़ते देख आरोपी युवक ने कर्मचारियों से माफी मांगी इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत में पिछले दिनों आए तूफान में बिजली के कई पोल व तार टूट गए थे। सही कराने के लिए शुक्रवार की शाम नगर पंचायत के विद्युत कर्मचारी भी जुटे थे। सिंचाई विभाग की कॉलोनी में एक युवक अपने गांव की बिजली आपूर्ति सही करने के लिए कहासुनी करने लगा। युवक ने लिफ्टर सहित अन्य मशीनों को रोक लिया। उस समय किसी तरह मामले को शांत करा दिया गया। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर साथी कर्मचारी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, अजय तिवारी, सभासद पप्पू जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, सुमित रौनियार, आलोक जायसवाल, अजय गुप्ता के समक्ष आरोपी युवक ने माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान मिट्ठू जायसवाल, मक्खन जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, दिनेश वर्मा, व्यास निषाद, सुबाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें