तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
हाटा। लेखपाल के निलंबन से नाराज लेखपालों ने संघ के बैनर तले सोमवार को कार्य बहिष्कार करने के साथ तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया।
निलंबन वापसी की मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी भी दी। लेखपाल संघ के तहसील इकाई हाटा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अगुवाई में तहसील के लेखपालों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का आरोप था कि सुकरौली राजस्व निरीक्षक क्षेत्र के लेखपाल प्रदीप लाल श्रीवास्तव को बिना किसी दोष के निलंबित कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि निलंबन वापसी तक लेखपाल संघ आंदोलन जारी रखेगा।
इस मौके पर मारकंडेय गुप्ता, रामचंद्र, प्रदीप लाल श्रीवास्तव, दिनेश लाल श्रीवास्तव, तेजबहादुर मणि, दिनेश सिंह, अंगध्वज प्रसाद, वसीर आलम, राजेंद्र प्रसाद आदि लेखपाल मौजूद रहे।