फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रॉकेट लांचिंग के लिए प्लेटफाॅर्म बनाने का कार्य तेज, 28 से 30 तक होगी प्रतियोगिता

Mon, 13 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। रकबा जंगलीपट्टी में गंडक नदी के किनारे मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। इसमें युवा वैज्ञानिक 50 से अधिक राॅकेट लांच करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले 14 व 15 जून को कैन मॉडल दो राॅकेट लांच किए गए थे। इसके लिए प्रस्तावित स्थल पर राॅकेट लांचिंग के लिए भूमि को समतल करने और प्लेटफाॅर्म बनाने का कार्य अब तेज हो गया है।
देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के प्रयास से रकबा जंगलीपट्टी में गंडक नदी के किनारे 28 से 30 अक्तूबर तक मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता इसरो व इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया के संयुक्त प्रयास से की जा रही है। इसमें देश के विभिन्न संस्थानों से 600 छात्र और 120 वैज्ञानिक शामिल होंगे। यह 50 से अधिक राॅकेट लांच करेंगे। इसके बाद देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, कुशीनगर की सीडीओ गुंजन द्विवेदी के निरीक्षण के बाद इस राॅकेट प्रक्षेपण के लिए प्लेटफाॅर्म निर्माण को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें