फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर लगाने का काम शुरू, मिलेगी राहत

Mon, 03 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने को लेकर किए जा रहे सुधार के तहत मनिकौरा और कुबेरस्थान उपकेंद्रों पर क्षमतावृद्धि कर 5 की जगह 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 28 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इससे लोगों इस गर्मी में बिजली नहीं सताएगी साथ ही ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत मनिकौरा उपकेंद्र पर 51.61 लाख रुपये की लागत से क्षमता वृद्धि की जा रही है। यहां पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इनमें से एक की क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं, कुबेरस्थान उपकेंद्र पर बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत करीब 60.73 लाख रुपये की लागत से क्षमतावृद्धि का काम किया जाएगा। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा बिजली उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। इनसे बड़हरा, चैती, मंसाछापर और मनिकौरा फीडर जुड़े हैं। यहां कुल 13 हजार उपभोक्ता हैं। बड़हरा और चैती फीडर वाले पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमतावृद्धि कर 10 एमवीए की जा रही है, जिससे करीब 25 गावों की बिजली आपूर्ति होती थी। लंबी दूरी होने के कारण बड़हरा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को हमेशा ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से परेशानी होती थी।
गर्मियों के दिनों में इतना लो वोल्टेज होता था कि पंखे केवल रेंगते रहते थे। इस बार बिजली निगम की तरफ से चैती और बड़हरा फीडर पर पहले से लगे पांच की जगह दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का काम शुरू कराया गया है। सोमवार से शुरू हुआ कार्य मंगलवार की शाम तीन बजे तक समाप्त हो जाएगा। इस बार गर्मी में इन दोनों फीडर के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें