फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख की लागत से होगा अमृत सरोवर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
70 लाख की लागत से होगा अमृत सरोवर का काम
विज्ञापन

- जिला पंचायत ने जारी किया कार्य का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। तमकुही विकास खंड के महुअवा देवरिया ग्रामसभा में 70 लाख रुपये के बजट से अमृत सरोवर का काम होगा। चार एकड़ पोखरे में जिला पंचायत के बजट से काम कराया जाएगा। जेई ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह में काम शुरू कराने को कहा है।
विज्ञापन

महुअवा देवरिया में गांव के उत्तर तरफ पोखरा करीब चार एकड़ में फैला है। इस पोखरे को अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित करके प्रधान ने जिला पंचायत निधि से बनाने की मांग की। ब्लाक प्रमुख अनुराधा राय के प्रयास से जिला पंचायत ने प्रधान के प्रस्ताव को पास करते हुए पोखरे के लिए बजट जारी किया। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शुक्रवार को जेई सुनील प्रताप सिंह ने पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पोखरे के चारों तरफ बंधा बनाया जाएगा। इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी, फूल और पौधे लगाए जाएंगे। अमृत सरोवर के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान अखिलेश तिवारी, रिंकू तिवारी, फिरोज खान और भोला तिवारी आदि मौजूद थे। लोगों ने कहा कि पोखरे का अमृत सरोवर के तहत निर्माण होने से स्थान सुंदर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें