फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सावन महीने के दूसरे शुक्रवार को भी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, पुष्प, जल, दूध, बेलपत्र आदि से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शिवालय हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से गूंजते रहे।
पडरौना शहर के छावनी स्थित महादेव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, बुढ़िया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, लखरांव स्थित शिवमंदिर, रामपुर शिवमंदिर, धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर सहित सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। घंटाध्वनि से शिवमंदिर गूंजते रहे।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में भी जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, गंगा जल, गाय का दूध, दूब, कनेर पुष्प, मदार पुष्प, गुड़, घी, शहद आदि पूजन सामग्री के साथ जलाभिषेक किया और अपनी मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी। मंदिर परिसर में मेला लगा है, जहां लोगों ने अपनी जरूरत की वस्तुएं खरीदीं। कुबेरस्थान एसओ राघवेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहे।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार थाईलैंड से कुशीनगर दौरे पर आए तीन पर्यटकों ने रामकोला क्षेत्र के परवरपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। भारतीय परिधान में पहुंचे पर्यटक चंदन का टीका लगवाने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किए। पं. महेंद्र मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया। पर्यटक फ्रोनक्रान फंगफ़ाओ, आरी वीरथेस व बानपोट यामानीचाई ने तीन घंटे तक पूजा की। साथ में मौजूद अनुवादक ने बताया कि पर्यटक सुन रखे थे कि सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। यह काफी फलदायी होता है। शिव के पूजन से सभी ग्रह, बाधाएं व समस्याएं दूर होती हैं। इससे परिवार-संसार में सुख, समृद्धि व शांति आती है। इस दौरान गोपाल गिरी, मनोज प्रजापति, धीरज राव, राजू राव, जितेंद मिश्रा, परमानंद सिंह, मंटू राव, निखिल राव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नरसर करहिया स्थित महाकालेश्वर प्राचीन शिव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महंत दुखहरन दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है। श्रद्धालु कतार में खड़े होकर जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें