फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते छह गोल्ड मेडल

Sun, 15 Sep 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को जिला स्टेडियम में हुआ। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय धूसी टोला महुई बुजुर्ग के चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र शिवराज, कक्षा सात के निरंजन और रविकिशन, कक्षा छह के अलाउद्दीन ने छह गोल्ड मेडल जीते। शनिवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने इनका स्वागत किया। छात्रों के कुशल प्रदर्शन पर खंड शिक्षाधिकारी हाटा अमितेश कुमार, तैराकी प्रशिक्षक बैजनाथ कनौजिया, अमितेश राम, दिनेश सिंह, मदन गोपाल पाठक, रामप्रवेश यादव, दिवाकर ओझा, मनोज सिंह पटेल, मदन यादव, उपेंद्र कुमार, हजरत अली अंसारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह पटेल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें