फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला आरक्षण से महिलाओं के विकास को मिलेगी गति

Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर के स्योबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की तरफ से गोष्ठी हुई। इसमें सांसद में पेश हुए महिला आरक्षण विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंच की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि भारतीय संस्कृति महिला प्रधान रही है। ऐसे में लोकसभा में नारी शक्ति बंदन अधिनियम पेश कर सरकार ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नए द्वार खोल दिए हैं। प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की सिर्फ बात ही नहीं करते वे उस दिशा में दृण इच्छा शक्ति के साथ काम भी करते हैं। गोष्ठी के दौरान विभिन्न छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन लिखकर नारी शक्ति बंदन अधिनियम पारित होने पर प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान रश्मि टिबड़ेवाल, गुंजन टिबड़ेवाल, सीमा गुप्ता, प्रीति टिबड़ेवाल, कुमारी निशा कौशिक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें