फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फैसले लेने के लिए स्वतंत्र विचार रखना होगा महिलाओं को

Wed, 20 Sep 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करतीं नायब तहसीलदार अंजू यादव। 
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत हुई जागरुकता गोष्ठी
विज्ञापन

- बोदरवार के श्यामा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ आयोजन
- कार्यक्रम में शामिल हुईं 280 छात्राएं

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत ओर से मंगलवार को श्यामा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज बोदरवार में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उनके हक के प्रति जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम में 280 छात्राएं शामिल हुईं। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंजू यादव ने कहा कि आज समाज में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपने फैसले लेने के लिए महिलाओं को स्वतंत्र विचार रखना पड़ेगा, यही महिला सशक्तीकरण है। हमारी संस्कृति में नारी हमेशा से सृष्टि के निर्माण में निर्णय की भूमिका में रही है। वह कहीं से कमजोर नहीं है। जरुरत है अपने अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक होने की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल फारूक ने अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में आईं नायब तहसीलदार कप्तानगंज अंजू यादव ने छात्राओं को इस आधुनिक समाज में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ-साथ आत्मविश्वासी होने का जो बल दिया है, वह बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इस मौके पर संचालक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि करियर के किसी भी क्षेत्र में लड़कियां जाएं, उससे पहले अपने व्यक्तित्व में ईमानदारी, दृढ़ संकल्प, कुशल वक्ता, नेतृत्व क्षमता, सत्यनिष्ठा और टीम भावना का विकास जरूर करें।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यापक अफजल अली, राजू यादव, श्रवण प्रजापति, बैद्यनाथ गुप्ता, राम सहाय, अनिल शर्मा, सत्यम यादव, अश्विनी पटेल, कीर्ति सिंह, माया सिंह, शिल्पा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें