फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने थाने का किया घेराव

Fri, 12 Jan 2018 12:43 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
घ्‍ाेराव - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
हाटा।  नगर के पगरा मुहल्ले की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ कोतवाली में पहुंचकर विरोध जताया। महिलाओं ने पुलिस पर कच्ची शराब के धंधेबाजों को सह देने का आरोप लगाते हुए कच्ची इसकी बिक्री जल्द बंद करने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि इन कच्ची शराब की भट्ठियों को अगर जल्द बंद नहीं कराया जाता है तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगी। 
विज्ञापन

थाने पर पहुंची पगरा की महिलाओं ने कहा कि मुहल्ले के कई घरों में कच्ची शराब का धंधा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसे पीकर मुहल्ले में शराबी उधम मचा रहे हैं। कोई रोकता है तो उसके साथ मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। मुहल्ले का माहौल काफी खराब हो गया है। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी कच्ची शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई जा रही है। इससे कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों का मनोबल बढ़ गया है। महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की है। 
कोतवाली पहुंची इन महिलाओं में विजय लक्ष्मी, रिंकू देवी, छाया देवी, मैना, जयकरन, सोनू, राजवती देवी, बेली, बरफी, तारा, सुखराज, अनुराधा, माधुरी, कलावती आदि शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें