फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए किया जागरूक

Sat, 30 Nov 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिशन शक्ति के तहत थानों की महिला सुरक्षा दल की ओर से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को सभी थानों की महिला सुरक्षा दल की ओर से थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, कस्बों, प्रमुख बाजारों व स्कूल आदि के आस-पास गश्त व चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं से संबंधित अपराध की सजा, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों व साइबर फ्रॉड के संबंध में भी जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि साइबर फ्रॉड होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एंबुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें