फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं को सुरक्षा की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में सोमवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी गई। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल में उपस्थित लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। उनके बीच में शासन से संबंधित योजनाओं एवं सुरक्षा के संबंध में पंफलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन व साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें